भभुआ, अगस्त 10 -- धर्म की स्थापना और सृष्टि के संरक्षण के लिए भगवान अवतार लेते हैं मांडव्य ऋषि, श्रीकृष्ण और ब्रह्मा जी के प्रसंग से समझाया कर्म, धर्म और सृष्टि का रहस्य बोले जीयर स्वामी, कर्म के आधार पर जीव को मिलता है सुख-दु:ख, भगवान भेदभाव नहीं करते भभुआ, नगर संवाददाता। सदर प्रखंड के परसियां गांव स्थित चातुर्मास महामहोत्सव में परम संत श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज ने कथा के दौरान सृष्टि की उत्पत्ति, भगवान के स्वरूप, जीवों के कर्मफल, धर्म की स्थापना, भगवान के अवतार के रहस्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संसार में भगवान का आना-जाना सामान्य जीवों की तरह नहीं होता। भगवान अपनी इच्छा से सृष्टि के संरक्षण, धर्म की स्थापना और समय आने पर सृष्टि के लय की व्यवस्था करते हैं। जीव को उसके कर्मों के अनुसार ही सुख-दु:ख मिलता ...