धर्म की स्थापना और राक्षसों के वध को हुआ श्रीराम का जन्म
मुरादाबाद, मई 27 -- नया मुरादबाद स्थित महाकालेश्वर धाम में चल रही श्रीराम चरित मानस कथा में कथा व्यास साध्वी पुष्पा रामायणी ने राम जन्म का गुणगान किया। उन्होंने बताया श्रीराम के रूप में धर्म की स्थापना एवं राक्षसों का संहार करने के लिए भगवान विष्णु ने ही जन्म लिया। पृथ्वी पर जब राक्षसों के अत्याचार और पाप बढ़ने लगे तब देवता व्याकुल होकर भगवान विष्णु की आराधना करने लगे। तब भगवान विष्णु ने प्रसन्न होकर उन्हें आश्वासन दिया कि वह राजा दशरथ के घर पुत्र के रूप में जन्म लेंगे और धर्म की स्थापना करेंगे। उधर राजा दशरथ संतानहीन थे। उन्होंने गुरु वशिष्ठ की प्रेरणा से महर्षि ऋष्यशुंग से पुत्रकामेष्टि यज्ञ कराया। यज्ञ के समापन पर अग्नि देवता प्रकट हुए और राजा दशरथ को स्वर्ण पात्र में खीर दी। राजा दशरथ ने खीर तीनों रानियों को खिला दी। जिसके प्रभाव से च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.