रामगढ़, मार्च 22 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। श्री गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा भुरकुंडा के नए भवन की पहली वर्षगांठ पर शनिवार को थाना मैदान में ऐतिहासिक समागम हुआ। इससे पूर्व गुरुद्वारा में 19 मार्च से चल रहे अखंड पाठ का विधिवत समापन हुआ। इसके बाद गुरु ग्रंथ साहेब को पूरे विधि-विधान से भुरकुंडा थाना मैदान ले जाया गया, जहां दीवान सजने के बाद विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें कार सेवा अमृतसर भूरी वाले संत बाबा काश्मीर सिंह, बाबा सुखविंदर सिंह, बाबा गुरविंदर सिंह आदि धार्मिक गुरुओं ने प्रवचन दिया। साथ ही, कथावाचक भाई सतनाम सिंह, भाई रंजीत सिंह, बाबा मिंटा सिंह, बाबा अमरीक सिंह पटियाला वाले, सेवादार जगदीप सिंह, सुनील सिंह, भाई हरजीत सिंह पटना वाले, अकाली दल के भाई रविंद्र सिंह, कथावाचक भाई रंजीत सिंह, रागी जत्था के गुरदीप सिंह टाटा वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.