जहानाबाद, मार्च 17 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के नेर में श्रीमद् भागवत कथा लक्ष्मी नारायण यज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ का आयोजन अयोध्या से आए संत श्री शशि जी महाराज के सान्निध्य में किया गया है। श्री भागवत कथा के पांचवें दिन मंगलवार को भगवान श्री कृष्ण के अवतार और उनके बाल लीला का प्रसंग सुनाया गया। इस अवसर पर स्वामी श्री शशि जी महाराज ने कहा कि धरती पर जब-जब आसुरी शक्ति बढ़ जाती है। अधर्म का बोलबाला हो जाता है, तब -तब भगवान का अवतार होता है। उस कालखंड में भी कंस, दुर्योधन जैसे अत्याचारियों से लोग त्रस्त थे। भगवान श्री कृष्ण ने गीता में स्वयं कहा है कि मैं धर्म स्थापना के लिए अवतार लेता हूं। भगवान श्री कृष्ण के बाल लीलाएं सुनने से भक्ति के प्रति श्रद्धा बढ़ती है। पाप से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। सबसे बड़ी बात ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.