बागपत, मार्च 24 -- दाहा। दोघट कस्बे में चल रही श्रीमद भागवत कथा के पांचवे दिन सोमवार को कथा वाचक पंडित विजयकांत भारद्वाज ने कहा कि जब पृथ्वी पर पाप बढ़ता है तब तब भगवान अवतार लेकर मनुष्य का कल्याण करते है। कहा भगवान का अवतार भक्तों के कष्टो को हरने के लिए होता है। जब- जब पृथ्वी पर राक्षसी शक्ति बढ़ जाती है, तब तब नारायण भगवान मनुष्य रूप में अपना अवतार लेते हैं और दुष्टों को मार कर सनातन धर्म की स्थापना करते हैं। कथा में भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का आनंददायक वर्णन किया। कथा में मनोज शर्मा, किरतपाल, मास्टर महेंद्रपाल शर्मा, रामभरोसे लाल भाई जी, विजयपाल शर्मा, सत्यपाल शर्मा, राजेश शर्मा, सत्य नारायण शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...