रांची, अप्रैल 14 -- रातू, प्रतिनिधि। सर्व सनातन हिंदू समाज द्वारा मंगलवार को रातू किला मैदान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की आरती से हुई। इसमें मुख्य रूप से बाल विदुषी लाडली शरण, युवा महंत स्वामी सीताराम, निशा उरांव और भैरव सिंह मौजूद रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकजुटता और धर्म संरक्षण पर जोर दिया। लाडली शरण ने कहा कि समाज में बिखराव के कारण एकता कमजोर हो रही है और धर्म की रक्षा के लिए सभी को आगे आना होगा। उन्होंने समानता आधारित कानून की भी वकालत की। निशा उरांव ने धर्म परिवर्तन के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई और समाज के हित में कार्य करने की आवश्यकता बताई। वहीं स्वामी सीताराम ने कहा कि बच्चों में संस्कार और जागरुकता बढ़ाने की जरूरत है, ताकि संस्कृति सुरक्षित रह सके। भैरव सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.