बागपत, अप्रैल 3 -- राष्ट्रीय विप्र विद्वत् परिषद् के द्वारा पुरा महादेव मंदिर पर अलीगढ़ से आए स्वामी हरिहरानंद महाराज के द्वारा पत्रिका का विमोचन किया गया। स्वामी जी ने कहा कि धर्म की रक्षा अंतिम क्षण तक करनी चाहिए, क्योंकि अगर आप धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म भी आपकी रक्षा करेगा। जगद्गुरु इंद्रप्रस्थ पीठाधीश्वर स्वामी कृष्ण स्वरूप महाराज ने कहा धर्म के द्वारा रोग और ग्रहों की शांति होती है। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आचार्य उमेश कौशिक ने कहा सदैव अपने वृद्धो की सेवा करनी चाहिए, यही धर्म है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्योतिषाचार्य राजकुमार शास्त्री के द्वारा की सभा की अध्यक्षता की गई। इस दौरान आचार्य मनोज जोशी, पंडित सोमनाथ शास्त्री, पंडित नीरज शास्त्री, पंडित अंकित शास्त्री, पंडित प्रमोद शास्त्री, पंडित भृगु दत्त शास्त्री, पंडित नितिन शास्त्री, पंडित ...