हरिद्वार, फरवरी 16 -- 'कालनेमि' अभियान के तहत रानीपुर कोतवाली पुलिस ने धर्म का चोला ओढ़कर लोगों को भ्रमित करने वाले संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर आशुतोष राणा ने बताया कि सोमवार को गैस प्लांट क्षेत्र में एक व्यक्ति को पकड़ा गया, जो धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह कर रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय पुत्र वीर सिंह निवासी मकसूदपुर मंडावली बिजनौर, हाल पता-रानीपुर के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी गैस प्लांट उपनिरीक्षक विकास रावत, कांस्टेबल संजय बलूनी और कुलदीप शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...