हरिद्वार, अगस्त 12 -- रेलवे रोड स्थित श्री गरीबदासीय सेवाश्रम ट्रस्ट के ब्रह्मलीन परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी श्यामसुंदरदास शास्त्री महाराज की सातवीं पुण्यतिथि पर संत समाज ने उनका भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। महामंडलेश्वर स्वामी परमात्मदेव की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में सभी 13 अखाड़ों के संत-महापुरुष शामिल हुए। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी श्यामसुंदरदास शास्त्री त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थे। वह सनातन धर्म और शास्त्र परंपरा के अग्रणी विद्वान थे। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

श्रद्धांजलि समारोह की विशेषताएँ महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद और महामंडलेश्वर स्वामी रामानुज ...