वाराणसी, अगस्त 7 -- वाराणसी। सिगरा पुलिस ने शुक्रवार को धर्म और नाम छिपाकर महिला से दोस्ती करने, उसके साथ दुष्कर्म और शादी करने के मामले में आरोपी को जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र ने बताया कि आरोपी लक्सा के रामापुरा नई बस्ती का सलमान खान उर्फ सन्नी सिंह है। वह वर्तमान में सिगरा के निराला नगर में रहता था। उसकी पत्नी ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज कराया था। सलमान के अलावा उसके भाई, पिता, बहन और मां पर भी केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...