छपरा, अप्रैल 5 -- मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा के धर्मौली गांव में रविवार को लगी भीषण आग ने दो फूसनुमा घरों को पूरी तरह जलाकर राख कर दिया। इस अगलगी की घटना में घरों में रखे फर्नीचर, साइकिल, कपड़े व नकद समेत हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के अन्य घरों को सुरक्षित बचा लिया गया। बताया जाता है कि इस अगलगी में धर्मौली निवासी रामनाथ राय और छबिला राय का घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना के बाद पीड़ित परिवारों में अफरा-तफरी और मायूसी का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द राहत सहायता द...