लखनऊ, अप्रैल 25 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। पीजीआई कर्मचारी महासंघ का चुनाव शनिवार को हुआ। इसमें धर्मेश कुमार को महासंघ का अध्यक्ष और सीमा शुक्ला को महामंत्री चुना गया। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन वर्ष के लिए होगा।धर्मेश कुमार को 596 मत मिले हैं। मनोज कुमार को 381 मत मिले। महामंत्री पद पर सीमा शुक्ला को 719 मत मिले। ललित मोगा को 380 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर निर्वाचित घोषित अजय कुमार को 497 मत‌ और मंजू लता यादव को 481 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर नीलमणि तिवारी निर्वाचित हुए हैं। उन्हें 630 मत प्राप्त हुए। संयुक्त मंत्री के पद पर सुनील कुमार विजयी घोषित किए गए। उन्हें 482 मध्य प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर संदीप कुमार को 725 मत मिले। संगठन मंत्री के पद पर अंकिता पांडे निर्वाचित घोषित हुई हैं। कार्यालय मंत्री पद पर बृजभूष...