धर्मेन्द्र शर्मा ने अवध विवि को पावर लिफ्टिंग में दिलाया गोल्ड मेडल
अयोध्या, जून 8 -- अयोध्या, संवाददता। चेन्नई में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पावर लिफ्टिंग पुरुष प्रतियोगिता में अवध विश्वविद्यालय के खिलाड़ी धर्मेन्द्र शर्मा के शानदार प्रदर्शन के साथ गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। उनके इस प्रदर्शन पर अवध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने धर्मेन्द्र शर्मा को बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। अवध विश्वविद्यालय गोल्ड मेडल प्राप्त खिलाड़ी को सम्मानित करेगा। वेट लिफ्टर खिलाड़ी धर्मेन्द्र शर्मा ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए 105 भार वर्ग कैटेगरी में प्रथम स्थान पर रहते हुए अवध विश्वविद्यालय के लिए गोल्ड मेडल प्राप्त किया। पावर लिफ्टिंग टीम के साथ टीम मैनेजर डॉ.मनीष सिंह एवं कोच बबलू रहे। धर्मेन्द्र शर्मा की सफलता पर अवध विवि क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, क्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.