धर्मेन्द्र यादव से तलाक के बाद मोनिका ने की दूसरी शादी, जिपं अध्यक्ष गौरव चौधरी संग लिए फेरे
मेरठ, मई 29 -- Monika yadav and Gaurav Wedding: यूपी के मेरठ से जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी और फर्रुखाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव गुरुवार को वैवाहिक बंधन में बंध गए। दोनों ही राजनीतिक जगत के चर्चित चेहरों में से एक हैं। दोनों ने अपने पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में हिमाचल प्रदेश के सोलन में एक रिजॉर्ट में शादी की। शुक्रवार को दोनों की शादी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर चर्चा होती रही। दोनों के समर्थक शादी के लिए बधाई देते रहे। मोनिका और गौरव की ये दूसरी शादी है। मोनिका की पहली शादी सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव से हुई थी। दोनों का तलाक हो चुका था। इसी तरह गौरव का भी पहली पत्नी से तलाक चुका है। जिपं अध्यक्ष गौरव चौधरी ने हिन्दुस्तान से बातचीत करते हुए शादी की पुष्टि की। गौरव जिला पंचायत अध्यक्ष बनने से पहले जर्मनी में रहकर बिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.