अयोध्या, जुलाई 24 -- अयोध्या, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के छात्रसभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रताप सिंह ने राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा। सपा छात्रसभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रताप सिंह द्वारा राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि नीट परीक्षा से संबंधित कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कठोर कार्यवाही हो। सपा प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि ज्ञापन में छात्रों के भविष्य और रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाये जाने, लोकतांत्रिक तरीके से बात रखने और छात्रों की संविधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए, जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज की कार्यवाहियों की जांच कर दोषी पुलिस वालों व अधिकारियों पर कार्यवाही और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल मंत्री पद से बर्...