काशीपुर, जून 25 -- बाजपुर, संवाददाता। नीट, यूजीसी-नेट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के मामलों के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजपुर तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के मुख्य गेट के समक्ष भाजपा सरकार का पुतला फूंककर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर रोष जताया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग करते हुए कहा गया कि लगातार पेपर लीक और परीक्षाओं के रद्द होने से लाखों युवाओं का भविष्य संकट...