गाजीपुर, अप्रैल 1 -- गाजीपुर (देवकली)। यूपी लोक सेवा आयोग की ओर से घोषित परीक्षाफल में देवकली ब्लाक के पण्डापुर तरांव निवासी धर्मेन्द्र कुशवाहा को सफलता मिली है। उनका चयन एआरटीओ पद पर हुआ है। धर्मेन्द्र कुशवाहा डा. रामनिवास कुशवाहा के पुत्र है। इनके माता का नाम सविता देवी है। माता पिता छत्तीसगढ खेती का कार्य करते है। दिल्ली विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने के बाद तैयारी करते रहे। धर्मेन्द्र शुरू से ही मेधावी छात्र रहे है। जिसके बल पर एआरटीओ पद पर चयनित हुए। सफलता मिलने पर देवनाथ कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, रामनरेश कुशवाहा, पूर्व सासंद जगदीश कुशवाहा, पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, नरेन्द्र कुमार मौर्य ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.