इटावा औरैया, मार्च 26 -- उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेशीय नेतृत्व ने धर्मेंद्र सिंह को महासंघ इटावा का जिलाध्यक्ष नामित किया है। उनसे कहा गया है कि एक माह में जिले की कार्यकारिणी का गठन करके उसकी सूची उपलब्ध कराएं। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में धर्मेंद्र सिंह को इटावा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने का निर्णय लिया गया । धर्मेंद्र सिंह के जिलाध्यक्ष बनने पर कर्मचारियों ने प्रसन्नता अध्यक्ष की है और उम्मीद जताई है कि वे कर्मचारियों की समस्याओं का निदान कराएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...