बुलंदशहर, मार्च 18 -- बुधवार को अम्बेडकर संघ पहासू की बैठक में अशोक नगर निवासी धर्मेंद्र कुमार को सर्वसम्मति से संघ का अध्यक्ष चुना गया। संघ के निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश ने धर्मेंद्र के नाम का प्रस्ताव रखा,जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। मुकेश कुमार, मलखान सिंह, मिथुन निराला, राजीव अमीन, वीरेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, संजीव, प्रवीन कुमार, पारस, भगवान दास, विनोद और जयभगवान आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...