सोनभद्र, नवम्बर 17 -- अनपरा,संवाददाता। राज्य विद्युत परियोजना जूनियर इंजीनियर्स संगठन (रा वि प जू इं) शाखा अनपरा का वार्षिक निर्वाचन रविवार को जेई मनोरंजन केन्द्र में सम्पन हुआ। चुनाव अधिकारी इं नवीन कुमार सिंह की देखरेख में सम्पन्न चुनाव में संगठन के संविधान के अनुसार नामांकन एवं अन्य प्रक्रिया पूर्ण की गयी। निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर ई. धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं सचिव पद पर ई. आवेश कुमार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। शेष पदों पर यथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष ई धीरेन्द्र कुमार चौबे , उपाध्यक्ष ई मनोज कुमार पाल, संगठन सचिव ई विष्णु देव झा, वित्त सचिव ई आशीष कुमार, प्रचार सचिव ई अजहरुद्दीन एवं लेखा निरीक्षक ई अमित कुमार मौर्य को विजेता घोषित किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में संगठन के सदस्यों ने अपने अधिकार का प्रयोग किया। । प्रमुख रूप से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.