नई दिल्ली, अगस्त 14 -- कॉकरोच जनता पार्टी ने धर्मेंद्र प्रधान के बाद एक और इस्तीफे की मांग कर दी है। इस बार पार्टी के निशाने पर BCI यानी बार काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रमुख मनन कुमार मिश्रा हैं। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से फटकार के बाद पार्टी ने इस मांग पर जोर दिया है। शुक्रवार को ही विवादित आदेश को लेकर भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने बीसीआई को फटकार लगाई थी। CJP प्रवक्ता सौरभ दास ने शुक्रवार को मिश्रा के इस्तीफे की मांग की है। साथ ही उन्होंने इसके लिए एकजुट होने की भी अपील की है। उन्होंने लिखा, 'नैतिक जिम्मेदारी यह कहती है कि मनन कुमार मिश्रा इस्तीफा दे दें।' उन्होंने आगे लिखा, 'कोर्ट के अंदर और बाहर के कॉकरोच यह सुनिश्चित करेंगे कि ऐसा हो।' खास बात है कि हाल ही में सीजेपी ने जंतर मंतर के सीजन 2 होने की बात कही थी।CJI सूर्यकांत हुए नाराज स...