कन्नौज, जुलाई 25 -- छिबरामऊ। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र संगठनों के प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को पूर्वी बाईपास पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और छात्रों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और इसे छात्रों के संघर्ष की जीत बताया। सपा नेता एवं पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी रईस मंसूरी ने कहा कि सरकार समय रहते छात्रों से संवाद करती तो स्थिति यहां तक नहीं पहुंचती। पूर्व विधानसभा प्रभारी अच्छे खां ने कहा कि यह युवाओं के संघर्ष की जीत है और सरकार को छात्रों की आवाज पहले ही सुननी चाहिए थी। यह भी पढ़ें- इस्तीफे पर कांग्रेस ने निकाला विजय जुलूस कार्यक्रम में आरिफ मंसूरी, कामरान, असलम, मुशर्रफ शाहिद समेत बड़ी संख्या में छा...