कोडरमा, जुलाई 20 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आम आदमी पार्टी (आप) की कोडरमा जिला इकाई के बैनर तले सोमवार को झुमरी तिलैया के झंडा चौक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष महेश कुमार यादव ने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं से करोड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। जिला संरक्षक दामोदर यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सुनना सरकार की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- युवाओं के भविष्य के साथ मोदी सरकार कर रही खिलवाड़ इस मौके पर संजय वर्मा, प्रकाश तिवारी, जयद...