सीवान, जुलाई 25 -- दरौली, एक संवाददाता। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को भाकपा की छात्र इकाई आइसा के कार्यकर्ताओं ने दरौली में देशव्यापी आह्वान के तहत प्रतिवाद मार्च निकाला। प्रतिवाद मार्च भाकपा माले कार्यालय से शुरू हो रजिस्ट्री ऑफिस, परमेश्वरी स्थान, मकतब स्कूल, दरौली बाजार, थाना मोड़ पर पहुंच समाप्त हुआ। इस दौरान प्रतिवाद मार्च में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। यह भी पढ़ें- छात्र आंदोलन के बीच ...