सराईकेला, जुलाई 24 -- राजनगर,संवाददाता। नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के कार्यकर्ताओं ने राजनगर में मशाल जुलूस निकाला। जुलूस का नेतृत्व जेएलकेएम नेता प्रेम मार्डी ने किया। मशाल जुलूस राजनगर प्रखंड मैदान से शुरू होकर सिद्धू-कान्हू चौक तक निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, धर्मेंद्र प्रधान हाय-हाय और दिल्ली पुलिस हाय-हाय के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थियों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई की निंदा की। मौके पर प्रेम मार्डी ने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्र लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे, लेकिन...