मथुरा, जुलाई 23 -- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर एनएसयूआई द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने होलीगेट पर पुतला दहन करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में खींचतान भी हुई। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हर्ष चौरसिया ने बताया कि युवा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि या तो शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो आंदोलन तेज होगा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवा साथियों के साथ है और हर आंदोलन में कंधे से कंधे मिलाकर खड़ी है। पूर्व जिला अध्यक्ष एनएसयूआई प्रवीण ठाकुर ने बताया कि मोदी सरकार युवाओं के भविष्य के साथ मजाक कर रही है। यह भी पढ़ें- खटीमा में यूथ कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला दिल्ली में युवाओं प...