आरा, जुलाई 26 -- आरा। नेता विपक्ष राहुल गांधी जी एवं देश के करोड़ों छात्र-छात्राओं एवं नौजवानों की मांग पर देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के बाद भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को विजय मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष डॉक्टर श्रीधर तिवारी के नेतृत्व में विजय जुलूस कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन आरा से निकाला गया। इसमें नौजवान एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत किया । जिलाध्यक्ष डॉ. श्रीधर तिवारी ने कहा कि देश के शिक्षा मंत्री की इस्तीफा की मांग कई महीनों से कांग्रेस पार्टी कर रही थी । लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी जी एवं देश के करोड़ों छात्र नौजवानों की महत्वपूर्ण मांग आज पूरी हुई है लेकिन केवल इस्तीफा से काम चलने वाला नहीं है। यह भी पढ़ें- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, बताई छात्रों की जीतस...