बोकारो, जुलाई 25 -- बोकारो, प्रतिनिधि। आम आदमी पार्टी झारखण्ड के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने को देश की युवा पीढ़ी की जीत बताया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि गत 36 दिनों से जंतर-मंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और देश के शिक्षा-व्यवस्था में सुधार को लेकर प्रदर्शन चल रहा था। देश भर के छात्र और युवा आंदोलन कर रहे थे। आखिरकार केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार को झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा था कि देश में अघोषित आपातकाल और तानाशाही शासन चल रहा था। यह भी पढ़ें- जिस और जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है; CJP की बड़ी जीत पर क्या बोले AAP नेता पहली बार एनडीए सरकार को युवा शक्ति ने झुकाया है। यह लोकतंत्र की जीत है। इसमें शामिल सभी लोग...