नई दिल्ली, अगस्त 31 -- धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से दिए इस्तीफे को पर्यावरण एक्टविस्ट और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक पूरी सफलता नहीं मान रहे हैं। उन्होंने नए शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी को लेकर मायूसी भी जाहिर की। उनका मानना है कि प्रधान का इस्तीफा सरकार में जवाबदेही तय होने के लिहाज से अहम कदम था, लेकिन इसे पूरी सफलता नहीं कहा जा सकता। वांगचुक की सबसे बड़ी निराशा इस बात को लेकर है कि नए शिक्षा मंत्री के रूप में प्रह्लाद जोशी के आने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद अब तक दिखाई नहीं दी है।प्रधान के इस्तीफे से सरकार में जवाबदेही तय हुई प्रखर गुप्ता ने अपने पॉडकास्ट में पूछा- क्या प्रधान का इस्तीफा लेना फेल हो गया? इस सवाल पर सोनम वांगचुक ने कहा- 'नहीं। पूरी तरह से फेल नहीं हुआ है। मैं बहुत खुश हूं। मैं वेदांता मे...