पलामू, जुलाई 27 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव बिट्टू पाठक ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों के लंबे संघर्ष और न्याय की मांग की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता की मांग को लेकर छात्रों ने लगातार आवाज उठाया है। जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी कुर्बानी भुलाई नहीं जा सकती। बिट्टू पाठक ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने छात्रों के मुद्दों को संसद से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाया। यह भी पढ़ें- इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, बीजेपी सांसदो...