धर्मेंद्र तिवारी जदयू के राष्ट्रीय सचिव बने, बंगाल का प्रभार
जमशेदपुर, नवम्बर 18 -- जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता। जनता दल (यूनाइटेड) ने संगठनात्मक फेरबदल के तहत झारखंड के धर्मेंद्र तिवारी को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। उन्हें पश्चिम बंगाल का प्रभारी भी बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से 17 नवंबर को जारी पदाधिकारियों की सूची में यह नियुक्ति की गई है।तिवारी इससे पहले भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष थे। इस संगठन के मुख्य संरक्षक सरयू राय रहे हैं, जो वर्तमान में झारखंड विधानसभा में जदयू के इकलौते विधायक हैं। तिवारी को सरयू राय का करीबी माना जाता है। नई जिम्मेदारी के तहत वे पश्चिम बंगाल में पार्टी संगठन का विस्तार और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय करेंगे। यह भी पढ़ें- रामसेवक सिंह बने झारखंड जदयू के प्रभारी प्रेस विज्ञप्ति पर राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान के हस्ताक्षर हैं।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.