नई दिल्ली, मार्च 17 -- ऑस्कर 2026 पर विवाद बढ़ता जा रहा है। दरअसल, मिडिल ईस्ट क्राइसिस के बीच लॉस एंजिल्स में आयोजित ऑस्कर 2026 में हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के साथ-साथ कई अन्य अंतरराष्ट्रीय कलाकारों को श्रद्धांजलि नहीं दी गई। जिसकी वजह से फैंस और सेलेब्स का गुस्सा फूट पड़ा है। ऐसे में शो के एग्जीक्यूटिव रॉब मिल्स ने इस पर सफाई दी है और बताया कि ये कैसे तय किया जाता है कि ऑस्कर में किसे मरणोपरांत याद किया जाएगा और किसे नहीं।कौन है जिम्मेदार? वैराइटी (Variety) से बात करते हुए रॉब मिल्स ने स्पष्ट किया कि टीवी पर किसे दिखाया जाएगा, इसका अंतिम फैसला 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज' (AMPAS) का होता है। उन्होंने कहा, 'बदकिस्मती से, हम हर साल बहुत सारी महान हस्तियों को खो रहे हैं इसलिए शायद कुछ हस्तियों का नाम छूट जाता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.