नई दिल्ली, मई 13 -- हम जब बॉलीवुड के ही-मैन और दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को याद करते हैं, तो हमारे दिमाग में एक गबरू जवान की छवि आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मजबूत कद-काठी वाले अभिनेता को रोमांटिक हीरो बनाने के पीछे किसका हाथ था? दिवंगत गायक मोहम्मद रफी का। मोहम्मद रफी ने धर्मेंद्र के लिए एक या दो नहीं, 119 गानें गए थे।1961 में गाया था पहला गाना लोगों को लगता है कि मोहम्मद रफी ने सबसे ज्यादा गाने शम्मी कपूर या राजेंद्र कुमार के लिए गाए थे, लेकिन अगर हम आंकड़ों पर नजर डालें तो धर्मेंद्र के साथ उनका जुड़ाव ज्यादा समय के लिए रहा था। 1961 की फिल्म 'शोला और शबनम' से 1980 के दशक तक, मोहम्मद रफी ने धर्मेंद्र के लिए लगभग 119 गाने रिकॉर्ड किए थे। इनमें से 60 सोलो और 59 डूएट गाने थे। यह भी पढ़ें- साडे नाल रहोगे तो ऐश करोगे.अमिताभ बच्चन का ये ...