नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- आपको पता है हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के एक भाई थे और वो भी सुपरस्टार थे? नहीं! दरअसल, धर्मेंद्र के भाई का नाम वीरेंद्र सिंह था। दोनों साथ में ही पले बढ़े थे। एक तरफ, धर्मेंद्र हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे थे। दूसरी तरफ, वीरेंद्र पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री पर अपनी पकड़ बनाए हुए थे। लेकिन एकदिन उनकी सरेहाम गोली मारकर हत्या कर दी थी। (ये भी पढ़ें: आज OTT पर 7 फिल्में और सीरीज हुई हैं रिलीज, बना लें वीकेंड पर बिंज वॉच का प्लान)वीरेंद्र सिंह का असली नाम सुभाष ढडवाल, जिन्हें वीरेंद्र सिंह के नाम से जाना जाता था, वह रिश्ते में धर्मेंद्र के चचेरे भाई थे। जिन्होंने भी वीरेंद्र सिंह के साथ काम किया था या उनका काम देखा था वे यही कहते हैं कि अगर आज वीरेंद्र सिंह जिंदा होते, तो वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के...