नई दिल्ली, मई 25 -- Padm Awards 2026:पद्म अवॉर्ड 2026 का कार्यक्रम आज सोमवार शाम दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में हुआ। यहां देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कला, चिकित्सा, विज्ञान और खेल जगह की 131 हस्तियों को सम्मानित किया। बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया। ये अवॉर्ड लेने के लिए उनकी पत्नी एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी पहुंची थीं। सोशल मीडिया पर कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आया है जिसमें अवॉर्ड लेने के दौरान हेमा मालिनी इमोशनल नजर आ रही हैं। वीडियो में उनकी बेटी अहाना की भी एक झलक है, उन्हें रोते हुए देखा जा सकता है।हेमा मालिनी और बेटी अहाना हुईं इमोशनल बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया जाना था। इस मौके पर हेमा मालिनी अपनी बेटी अहाना के साथ पहुंची थीं। एक वी...