धर्मेंद्र की शतकीय पारी से कानपुर वॉरियर्स छह विकेट से जीता
कानपुर, मई 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही सीसीएल टी-20 प्रतियोगिता में रविवार को दो मुकाबले खेले गए।
पहला मैच पहले मैच में कानपुर वॉरियर्स ने स्पार्क इंटरनेशनल को छह विकेट से और दूसरे मैच में जीटीबी वॉरियर्स ने ब्लू वॉरियर्स को रोमांचक मैच में एक विकेट से पराजित किया। सप्रू मैदान पर हुए मैच में स्पार्क इंटरनेशनल ने 20 ओवर में सात विकेट पर 157 रन बनाए। टीम की ओर से प्रमोद पाटिल ने 33 रन, जहीरउद्दीन ने 28 रन, अभिलाष चतुर्वेदी ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में आशीष यादव और सौरभ गुप्ता को दो-दो सफलता मिली। जवाब में खेलने उतरी कानपुर वॉरियर्स ने 17.3 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से धर्मेंद्र यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 124 रन की नाबाद विस्फोटक पारी खेली। गेंदबाजी में जहीरउद्दीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.