कानपुर, मार्च 15 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही संडे लीग में क्वालीफायर मुकाबले खेले गए। पहले मैच में ब्लू वारियर्स ने बीसीए लीजेंड्स को रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से हराया। दूसरे मैच में पटेल प्रॉपर्टीज ने मेटा डोर फोम इलेवन को 77 रन से पराजित किया। राहुल सप्रू मैदान में हुए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीए लीजेंड्स ने 30 ओवर में छह विकेट पर 227 रन बनाए। टीम की ओर से जिमी चक ने 57 रन, स्वर टंडन ने 54 रन, अब्दुल रहमान ने 50 रन, लविश श्रीवास्तव ने 36 रन और गुरविंदर ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में राहुल तिवारी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। जवाब में ब्लू वारियर्स की टीम ने 29 ओवर में आठ विकेट पर 228 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से धर्मेंद्र यादव ने सिर्फ 43 गेंद में 89 रन की धुआंधार प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.