बागेश्वर, अप्रैल 7 -- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एंव उत्तराधिकारी संगठन की जिला इकाई की पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी गठित की गई। मंगलवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से धर्मेंद्र पांडेय को अध्यक्ष व पंकज डसीला को सचिव बनाया गया। इसके अलावा संगठन के लिए गुमान सिंह धपोला कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष मीनाक्षी नेगी, फते सिंह करायत, धरम सिंह कोरंगा उप सचिव बनाए गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पूरन सिंह परिहार, धर्मानंद जोशी, हरीश डसीला, चंद्रशेखर पांडेय, मोहन चंद्र जोशी, महेश पंत तथा प्रताप सिंह गड़िया बनाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...