धर्मावाला-मटक माजरी मार्ग पर परिवहन विभाग का चेकिंग अभियान
विकासनगर, जून 17 -- हरीश कंडारी परिवहन विभाग ने धर्मावाला से मटक माजरी मार्ग के बीच विशेष चेकिंग अभियान चलाकर नियमों के उल्लंघन में कुल 35 वाहनों के चालान किए।एआरटीओ अनिल सिंह नेगी ने बताया कि चेकिंग के दौरान 22 मोटर कारों और चार माल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा अन्य उल्लंघनों में नौ माल वाहनों के चालान किए गए। बताया कि कई वाहन बिना रजिस्ट्रेशन, बिना टैक्स जमा किए और बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के संचालित पाए गए। परिवहन विभाग ने ऐसे वाहन चालकों पर नियमानुसार चालानी कार्रवाई की। एआरटीओ ने कहा कि सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने वाहन चालकों से सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.