धर्मावाला-बाढ़वाला फोरलेन व अन्य सड़कों के कार्यों में तेजी लाने की मांग
विकासनगर, अगस्त 6 -- पछुवादून और जौनसार-बावर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण एवं चौड़ीकरण को लेकर भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न सड़क परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा करते हुए लंबित कार्यों में तेजी लाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भारत चौहान ने किया। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से राज्य मंत्री को अवगत कराया कि धर्मावाला से बाढ़वाला तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू किया जाए, क्योंकि यह मार्ग क्षेत्र की कनेक्टिविटी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग-507 (हरबर्टपुर-यमुनोत्री मार्ग) पर चल रहे निर्माण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.