बक्सर, अप्रैल 9 -- पेज चार के लिए ---- अनदेखी धर्मावती नदी के जीर्णोद्धार के लिए सीओ को दिया लिखित आवेदन नदी में अत्यधिक गाद का जमाव होने से प्रमुख धारा हो रही विलुप्त चक्की, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र से होकर बहने वाली धर्मावती नदी की बदहाल स्थिति को लेकर एक अहम पहल सामने आई है। बता दें कि धर्मावती नदी गोकुल जलाशय से निकलकर भाया महादेवगंज, लीलाधरपुर, परसिया, नारायणपुर बधार, बेदौली, भरियार, योगियां, निमेज व सपही सहित दर्जनों गांवों से गुजर कर भोजपुर जिला में सलेमपुर के पास गंगा नदी में मिल जाती है। वर्तमान में यह नदी अत्यधिक गाद के जमाव से अपनी प्राकृतिक धारा व गहराई खोती जा रही है। इससे नदी की जलधारण क्षमता घट गई है। साल के अधिकांश समय इसमें पानी का अभाव रहता है। इसका सीधा असर कृषि कार्यों पर पड़ता है। सामाजिक कार्यकर्ता सह जिला कार्यक...