चम्पावत, मई 24 -- जगदीश राय, लोहाघाट। विकासखंड बाराकोट के बरदाखान में मायावती धर्मार्थ अस्पताल की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 170 मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। रविवार को बरदाखान के बरदायनी मंदिर परिसर में मायावती धर्मार्थ अस्पताल के प्रबंधक स्वामी एकदेवानंद महाराज और स्वामी आत्मप्रकाश की देखरेख में शिविर लगा। शिविर में बरदाखान, नदेड़ा, छुलापें, झिरकुनी, पठलती, बैड़ा, रैगांव, काकड़ तथा आसपास के सभी क्षेत्र के लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। अस्पताल से आए शिविर में सर्जन, फिजिशियन, दंत रोग चिकित्सक ने मरीजों की निशुल्क जांच कर आवश्यक दवाओं का वितरण किया। इस मौके पर डॉ.डीएस दुबे, डॉ. नीरज द्विवेदी, डॉ. विजन पाल, डॉ. अनूज कुमार, डॉ. लोकेश जोशी, पंकज चौड़ाकोटी, राजू गड़कोटी, मनोज पुनेठा, सतीश पुने...