धर्माबांध में वज्रपात से छह मवेशियों की मौत
धनबाद, जून 8 -- धर्माबांध बस्ती स्थित बासमती थान के समीप शनिवार की शाम वज्रपात से छह मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पशुपालकों को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है। जानकारी के अनुसार आंधी, बारिश और तूफान के दौरान मवेशी बचाव के लिए बासमती थान के पास एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे। इसी दौरान वज्रपात होने से सभी गायों की मौत हो गई। रात तक गायों के घर नहीं लौटने पर पशुपालकों ने काफी खोजबीन की, लेकिन रविवार सुबह सभी गाय एक ही स्थान पर मृत अवस्था में मिली। घटना की सूचना मिलने पर विधायक शत्रुघ्न महतो ने बाघमारा अंचल अधिकारी को जानकारी दी। प्रशासन की ओर से जेसीबी और ट्रैक्टर भेजकर मृत मवेशियों को गड्ढा खोदकर दफनाया गया। पशु चिकित्सकों की टीम ने जांच के दौरान बताया कि छह गायों में दो गाभिन थीं, जबकि चार दुधारू थीं। जांच रिपोर्ट अंचल कार्यालय को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.