शाहजहांपुर, अप्रैल 30 -- कस्बा बंडा के मोहल्ला धर्मापुर में आयोजित धर्मापुर प्रीमियर लीग का शुभारंभ पूर्व ब्लाक प्रमुख कृपाल सिंह ने किया। उद्घाटन मुकाबले में महोलिया एक्स वन टीम ने पिपरगहना एक्स वन को रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर महोलिया टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पिपरगहना टीम ने 14 ओवर में 3 विकेट खोकर 116 रन बनाए, जिसमें शिवम और राशिद ने 46-46 रनों की शानदार पारियां खेलीं। महोलिया की ओर से युवराज और सद्दाम ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए महोलिया एक्स वन ने 13.5 ओवर में एक विकेट से जीत दर्ज की। जसकरन ने 44 रनों की अहम पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया। इस मौके पर आयोजक व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.