धर्मापुर के कंपोजिट विद्यालय उत्तरगावां में लगा तिरंगा मेला
जौनपुर, अगस्त 12 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। धर्मापुर ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय उत्तरगांवा में बुधवार को 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम के तहत तिरंगा मेले का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों ने स्वनिर्मित तिरंगा पोस्टर, पॉकेट बैज और हैंड बैंड प्रदर्शित कर अपनी रचनात्मकता के साथ देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ कृष्णमोहन यादव एवं बीईओ राजेश कुमार वैश्य ने दीप प्रज्वलित कर तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। बीईओ ने बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, राष्ट्रप्रेम और अमर शहीदों के बलिदान के बारे में जानकारी दी। संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापक हरिनाथ यादव ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही। यह भी पढ़ें- Hajipur News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई साईकिल तिरंगा यात्रा यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.