लोहरदगा, दिसम्बर 7 -- लोहरदगा, संवाददाता।जिला राजी पड़हा लोहरदगा अन्तर्गत 12 पड़हा हिसरी किस्को के कोटवार गांव अराहंसा में रविवार को पड़हा बैठक लोहरदगा बेल लक्ष्मी नारायण भगत की मौजूदगी में हुई। जिला राजी पड़हा लोहरदगा बेल लक्ष्मी नारायण भगत ने कहा कि अब समाज के लोगों को अपनी सुरक्षा और संगठित करना जरूरी है। आज हमारे साथ धर्मान्तरण, लव जिहाद, लैंड जिहाद, आरक्षण जिहाद खेल खेला जा रहा है। इसके लिए राजनीतिक, सामाजिक,धार्मिक दलाल लगे हुए हैं। धर्मांतरित परिवार का समाज एवं गांव में हुक्का पानी बंद करते हुए उस परिवार से सरना जनजाति के लोगों को दूर रहने को कहा। वक्ताओं ने कहा कि गांव में धर्मान्तरण की कोशिश की जा रही है जो गलत है। पड़हा एवं ग्रामसभा इसे बर्दाश्त नहीं कर सकती। गांव में कुछ दिनों से दूसरे धर्म के प्रचारक ने घूम-घूम कर ग्रामीणों को...