लखनऊ, जून 18 -- धर्मांतरण का मामला केजीएमयू में चर्चा में रहा है, जिसके बाद राज्यपाल आनंदी बेन ने सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को कठोर नियम बनाने के निर्देश दिए थे। लखनऊ विश्वविद्यालय ने किसी भी छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, मानसिक स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए समितियों का गठन किया है। एलयू प्रशासन ने धर्मांतरण गतिविधियों की रोकथाम के लिए छह नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। इससे कैंपस में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, मानसिक स्वतंत्रता के लिए सुरक्षित माहौल मिल सकेगा। इस संबंध में कुलसचिव की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिसके अनुसार छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार प्रभावित कर, भय दिखाकर, मानसिक दबाव बनाकर अथवा प्रलोभन देकर किए जाने वाले किसी भी प्रकार के अवैध या बलपूर्वक धर्मांतरण को रोकने के लिए कई स्तर पर निवारक उपाय लागू किए जाएंगे। इसके अल...