फरीदाबाद, दिसम्बर 10 -- पलवल। धर्मांतरण के प्रयास के मामले को लेकर प्रतिनिधि कमेटी ने बुधवार को एसपी वरुण सिंगला से मुलाकात की। कमेटी ने पुलिस पर भरोसा जताया। एसपी ने जांच को आगे और मज़बूत तरीके से बढ़ाने का आश्वासन दिया। ज्ञान सिंह चौहान की अध्यक्षता में कमेटी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। कमेटी ने एसपी से चर्चा करते हुए कहा कि पुलिस की अब तक की कार्रवाई ने लोगों की चिंता कम की है। बैठक में एसपी वरुण सिंगला ने बताया कि मामले की जांच के लिए अलग से विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई है, जिसके तहत सभी तकनीकी और फॉरेंसिक पहलुओं की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि बचे हुए आरोपियों के पॉलीग्राफ टेस्ट भी कराए जाएंगे ताकि तथ्यों की पुष्टि बिना किसी संदेह के हो सके। एसपी ने साफ कहा कि घटना से जुड़े किसी भी व्यक्ति को राहत नहीं मिलेगी और कानूनी प्रक्रिया प...