प्रयागराज, जुलाई 18 -- फाफामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। किशोरी को शादी का झांसा देकर धर्मांतरण कराने का दवाब बनानें के मामले में पुलिस ने मुकदमें में वांछित आरोपी युवक के माता-पिता को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।बता दें कि दो दिन पहले फाफामऊ क्षेत्र के रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी को बिरयानी की दुकान पर काम करने वाले बहराइच के मोहम्मद इरफान ने पहले शादी का झांसा देकर फंसाया फिर धर्मांतरण का दवाब बना का मामला सामाने आया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी युवक सहित दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया था। शनिवार को मुकदमें में वांछित आरोपी की मां शरीफुल और पिता हारून को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: जबरन धर्मांतरण का दबाव बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्...