धर्मांतरण मामले में आरोपियों की तलाश में दबिश
इटावा औरैया, जुलाई 6 -- इटावा। शहर कोतवाली क्षेत्र में किशोरी को वीडियो बनाकर धर्मांतरण के लिए परेशान करने वाले बचे तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजे जा चुके हैं। हिंदू संगठनों के विरोध के बाद शनिवार शाम सदर कोतवाली में सात नामजद समेत आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता की मां की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में आरोप था कि डांस सिखाने के बहाने उनकी नाबालिग बेटी का वीडियो बनाकर धर्मांतरण के लिए परेशान किया जा रहा था। कोतवाली प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। यह भी पढ़ें- किशोरी का धर्मांतरण कराने के प्रयास में चार गिरफ्तार बचे तीन तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.